आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना तेजी के साथ 33,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

नयी दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में तेजी तथा विदेशों में सकारात्मक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 33,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपया कमजोर होने के बीच विदेशों में मजबूती के रुख और स्थानीय जौहरियों के लिवाली समर्थन से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,290.22 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 15.73 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 225 - 225 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,100 और 32,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयी। इसी प्रकार आठ ग्राम गिन्नी का दाम भी 100 रुपये की तेजी के साथ 25,400 रुपये प्रति इकाई हो गया।

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं, पेट्रोल 70 रुपये और डीजल 64 रुपये के पार

चांदी हाजिर 250 रुपये की तेजी के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 146 रुपये के लाभ से 39,617 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों के भाव भी लिवाल 77,000 रुपये और बिकवाल 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal