ब्रिटेन के एक महल में लगेगा सोने का कमोड, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

लंदन। ब्रिटेन में एक महल के शौचालय में सोने का कमोड लगाया जा रहा है। महल में इसे एक ऐसे कक्ष के निकट एक शौचालय में लगाया जा रहा है, जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था। ‘द गार्जियन’ की खबर के मुताबिक यह कमोड एक कलाकृति है जिसे मौरिजो कैटिलेन ने बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया भर में सरकारें नए-नए कानून बनाकर प्रेस स्वतंत्रता पर कस रही है शिकंजा: IPI

यह 18 कैरेट सोने की कलाकृति है। इसे ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहिम महल में लगाया जाएगा। यह कमोड उस समय चर्चा में आ गया था जब गुगेनहिम संग्रहालय ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देने की पेशकश की थी। दरअसल राष्ट्रपति ने वैन गॉग की पेंटिंग मांगी थी जिस पर उन्हें सोने के कमोड की पेशकश की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए भी खोला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana