वायदा कारोबार में सोने की चमक फीकी पड़ी, 26 रुपये की हुई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप सटोरियों ने मुनाफा वसूली की जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 26 रुपये की गिरावट के साथ 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 26रुपये यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 8,250 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगस्त डिलिवरी वाला सोना भी 23 रुपये यानी 0.07प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,140 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 8,080 लॉट का कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़ें: आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 70 रुपये चमका, चांदी में भी आई मजबूती

विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजारमें व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत होने से सर्राफा मांग प्रभावित हुई जिससे वायदा कारोबार में सोने के भाव में गिरावट आई। न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत गिरकर 1,286.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित

सैनिक ने रक्षा मंत्री को सरेआम डांट दिया, Video देख भारत समेत हिल जाएगी दुनिया!

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे