आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 70 रुपये चमका, चांदी में भी आई मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

नयी दिल्ली। आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 33,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के अधिक उठाव के चलते सोने की ही तरह चांदी का भाव भी 50 रुपये की तेजी के साथ 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, विदेशों में कमजोरी का रुख होने से लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव हानि दर्शाता 1,295.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 14.85 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 70-70 रुपये बढ़कर क्रमश: 33,330 रुपये और 33,160 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: सोने की कीमत में नहीं आया कोई बदलाव, चांदी की कीमत में 380 रुपये की तेजी

हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। इस बीच, चांदी हाजिर की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 38,250 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 14 रुपये बढ़कर 37,524 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद