शादी विवाह की मांग से बीते सप्ताह सोने, चांदी कीमतों में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

नयी दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग बढ़ने के कारण बीते सप्ताह भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तेजी बनी रही। इसी प्रकार उपभोक्ता उद्योगों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी के भाव में भी तेजी आई और इसकी कीमत 40,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर से ऊपर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच चालू शादी विवाह के सीजन की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही।

यह भी पढ़ें: किसानों को कृषि अनुदान के लिए 1325 करोड़ रुपए का प्रावधान

बाद में सोने को जरूरी लिवाली समर्थन नहीं मिला और कीमतों में कुछ गिरावट आई। इसके बावजूद सप्ताहांत में ये कीमतें कुल मिला कर 285 - 285 रुपये की तेजी दर्शाती क्रमश: 33,160 रुपये और 33,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। गिन्नी भी सप्ताहांत में तेजी के साथ 25,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई। हाजिर चांदी सप्ताह के अधिकांश भाग में सकारात्मक क्षेत्र में रहने के बाद सप्ताहांत में 250 रुपये की तेजी के साथ 40,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी सप्ताहांत में कुल मिला कर 273 रुपये की हानि के साथ 39,198 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्कों के भाव सप्ताहांत में चांदी सिक्का लिवाल 77,000 रुपये और बिकवाल 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता के रुख के साथ बंद हुए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver