रियाद से आए यात्री से 70 लाख रुपये का सोना बरामद: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को रियाद से आए एक यात्री से तस्करी कर लाया गया 70 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने यह सोना अपने गुप्तांग में छुपा रखा था।

आरोपी यात्री से पूछताछ के आधार पर उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति अजय फगेड़िया को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे इस तस्करी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यात्री सऊदी अरब के रियाद से आए विमान से हवाई अड्डे पर उतरा था। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही विमान यहां उतरा एजेंसी के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी यात्री की तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया, ‘‘आरोपी यात्री को संदेह के आधार पर कस्टम जांच के लिए रोका गया, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। हालांकि, जांच के दौरान आरोपी के हावभाव से जांच दल का संदेह गहरा गया। आरोपी यात्री को अलग ले जाकर उसकी जांच की गई और पूछताछ की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।’’

अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर एजेंसी ने अदालत से तत्काल अनुमति लेकर यात्री का एक्स-रे कराया, जिसमें उसके गुप्तांग में छिपाया गया सोना दिखाई दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने सोना तस्करी के मास्टरमाइंड अजय फगेड़िया के बारे में भी जानकारी दी, जो उसके साथ रियाद से आया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फगेड़िया को तस्करी गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो तस्करों को प्रति खेप 10,000 से 20,000 रुपये देता है।

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल