केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आर्शीवाद यात्रा के बाद अब सीएम जय राम ठाकुर निकालेंगे स्वर्णिम रथ यात्रा

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 27, 2021

शिमला। हिमाचल भाजपा में प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पहले गुटबाजी खत्म करने को लेकर चल रही कशमकश के बीच अब मुख्यमत्री जय राम ठाकुर की स्वर्णिम रथ यात्रा निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि इससे पहले केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से आठ जिलों में से होकर जन आर्शीवाद यात्रा निकाली गई थी। शिमला में चल रही प्रदेश भाजपा की अहम बैठक में इस बारे निर्णय लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: amazon व flipkart पर Online बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद: क्षेत्रीय मेले के समापन पर बोले ग्रामीण विकास मंत्री

 

सुरेश कश्यप बैठक में अभी तक के भाजपा के सभी कार्यों का वृत पार्टी के समक्ष रखा। सुरेश कश्यप ने अपने अध्यक्ष भाषण में कहा की हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है इस अवसर पर स्वर्णिम रथ यात्रा द्वारा अनेकों कार्यक्रम सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गयी आशीर्वाद यात्रा का भी अच्छा रिस्पॉन्स आया था।  सेवा ही संगठन भाग 1 और भाग 2 के कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के पुण्य कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया । हमारे कार्यकर्ताओं ने घर घर जा कर जनता की सेवा की।

 

इसे भी पढ़ें: गरीबों के लिये सबसे बड़ी योजना ‘अन्त्योदय अन्न योजना’ अटल जी के जन्म दिवस पर मैंने ही शुरू करवाई थी-- शान्ता कुमार

 

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में वैक्सीनशन की प्रथम डोज़ लगाने में देश भर में नंबर 1 आया है यह हमारे गर्व की बात है और 30 नवंबर तक प्रदेश वासियों को दूसरा वैक्सीनशन का डोज़ भी लग जायेगा। 

देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में एक शश्क्त सरकार चल रही है और हमार देश पूरे विश्व मे सेवा एवं कोविड वैक्सीनशन में अग्रिम भूमिका में है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का हिमाचल दौरा भी अच्छा रहा  भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाखों पोस्ट कार्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले चुनावी वर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है और 2022 में एक बार फिर भाजपा हिमाचल में शश्क्त सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अपनी लापरवाही का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही कांग्रेसःउद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की वाई एवं आगामी  रणनीति तय की गई है।  उन्होंने कहा कि भाजपा 2 अक्टूबर को सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें नदियों के स्रोत की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर जैसे हैं चुनाव की तिथि तय हो जाएगी वैसे ही भाजपा चुनाव में उतरेगी, भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उपचुनावों के लिए भजपा पहले से ही तैयार और गंभीर है।  उन्होंने कहा कक कृषि आंदोलन हिमाचल में बेअसर है , किसान संगठनों के साथ सरकार अनेकों बैठके कर चुकी है पर किसान संगठन अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान