By अभिनय आकाश | Jan 17, 2023
स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन महाराष्ट्र को 45,900 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में सौदे पर हस्ताक्षर किए गए। सामंत ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और कुल निवेश 45,900 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के साकार होने पर 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।