By अंकित सिंह | Feb 17, 2023
महाशिवरात्रि से पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शिव भक्तों को एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, जम्मू कश्मीर बाबा अमरनाथ गुफा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते हैं। हालांकि हर कोई वहां नहीं पहुंच पाता। इन सब के बीच ऐसे भक्तों के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। खबर के मुताबिक के श्रीनगर के पंथा चौक पर जल्द ही बाबा अमरनाथ की रिप्लिका यानी की प्रतिकृति बनाई जाएगी।
मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीनगर के पंथा चौक पर बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड का एक दफ्तर भी बनाया जाएगा। इसी दफ्तर के बाहर अमरनाथ बर्फानी की एक रिप्लिका बनाई जाएगी। इस रिप्लिका पर साल भर श्रद्धालु पहुंच सकते हैं तथा पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र रहेगा।