ZOOM यूजर्स के लिए खुशखबरी! ऐप उपयोग करने वालों को मिलेंगे 15 डॉलर

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 07, 2021

जूम एप covid-19 वायरस से पहले शायद ही आप इसके बारे में जानते होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जूम एप की लोकप्रियता कोविड-19 के वक्त में आसमान छू गई। तब से लेकर अब तक यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयोग करने वाला ऐप है।जूम एप पर यूजर्स की निजी जानकारी थर्ड पार्टी के साथ शेयर करने का आरोप भी लगाया गया था। कहा गया था कि ऐप अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और गोपनीयता से समझौता कर रहा है। हालांकि बाद में जूम ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। जूम ने कार्यवाही  को निपटाने और अपनी प्राइवेसी  मैं सुधार के लिए 85 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की सहमति व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स में 887 अंक के उछाल के साथ हुआ बंद, ओमीक्रोन के खतरे से उबरा बाजार

जूम यूजर्स को मुआवजा देने पर राजी हो गया है जिनकी नीति जानकारी से छेड़छाड़ की गई है कंपनी यूजर्स को सेटलमेंट के तौर पर  25 डॉलर का भुगतान करेगी।हालांकि यह भुगतान सभी यूजर्स को नहीं किया जाएगा। यदि आप जूम मीटिंग ऐप के पेड सब्सक्राइबर हैं। और आपने मार्च 2016 से जुलाई 2021 के बीच ऐप को पेमेंट किया है तो आप  25 डॉलर तक के लिए अपना दावा दायर कर सकते हैं। या फिर आपके द्वारा भुगतान की गई राशि में से 15% तक प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज महंगा हो गया सोना और चांदी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का क्या है भाव

क्लेम सेटेलमेंट के अलावा वह यूजर्स भी  अमाउंट के पात्र हैं, जिन्होंने 30 मार्च 2016 30 जुलाई 2021 के बीच जूम मीटिंग ऐप को  रजिस्टर्ड, उपयोग या डाउनलोड किया है। पर वह पात्र 25 डॉलर के लिए दावा नहीं कर सकते केवल 15 डॉलर प्राप्त कर सकते हैं।अपना भुगतान करने के लिए आपको दावा करना होगा। दावा करने के लिए आपको एक क्लेम फॉर्म भरना होगा और जमा करना होगा। फॉर्म www. zoom meeting class action .com  पर ऑनलाइन जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने की समय सीमा 5 मार्च 2022 है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा