सैटेलाइट से इंटरनेट...Trump को आइना दिखाने वाले एलन मस्क के लिए भारत से आ गई गुड न्यूज

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025

एलन मस्क की स्टारलिंक को उपग्रह संचार सेवाओं के लिए भारत में लाइसेंस मिल गया। इस मंजूरी से एक बड़ी बाधा दूर हो गई है, जिसके कारण कंपनी को करीब दो साल से इंतजार करना पड़ रहा था। स्टारलिंक अब दूरसंचार विभाग (DoT) से इस तरह का लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी है। अन्य दो यूटेलसैट की वनवेब और रिलायंस जियो की सैटेलाइट शाखा हैं। इसका मतलब है कि स्टारलिंक अब अपने सैटेलाइट नेटवर्क का उपयोग करके भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट देने की तैयारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: लोन मिला, ड्रोन मिला, आतंक निरोधी अभियान का मॉनिटर भी बना, US की बैन लिस्ट से भी बाहर, मोदी को क्या संदेश देना चाह रहे ट्रंप?

हालांकि स्टारलिंक या DoT की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह कदम भारत के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में किफायती इंटरनेट एक्सेस ला सकता है, जहां पारंपरिक नेटवर्क पहुंचने में संघर्ष करते हैं। यह स्टारलिंक के लिए एक बड़ा कदम है और देश में इंटरनेट परिदृश्य को बदल सकता है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी