भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा दांव लगाएगी गूगल: अश्विनी वैष्णव

By रेनू तिवारी | May 09, 2026

टेक दिग्गज गूगल (Google) भारत में अपने निवेश का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गूगल भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बुनियादी ढांचे, सर्वर और ड्रोन के विनिर्माण (Manufacturing) के अवसरों को सक्रिय रूप से तलाश रहा है। इसमें सर्वर और ड्रोन का विनिर्माण भी शामिल है। यह घोषणा विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में गूगल द्वारा 15 अरब अमेरिकी डॉलर के एआई केंद्र की अप्रैल में आधारशिला रखने के बाद की गई है।

वैष्णव ने कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ गूगल, भारत में एआई बुनियादी ढांचा और सर्वर एवं ड्रोन के विनिर्माण में निवेश के अवसर तलाश रही है।’’ गूगल पहले से ही भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन फॉक्सकॉन और डिक्सन जैसी कंपनियों के साथ मिलकर कर रही है।

इसे भी पढ़ें: लिपुलेख पर घिरे बालेन शाह, अब नेपाली सांसदों ने काटा बवाल!

वर्ष 2023 में कंपनी ने एचपी के साथ साझेदारी में चेन्नई के पास फ्लेक्स के सहयोग से क्रोमबुक्स का उत्पादन भी शुरू किया था। पिछले महीने गूगल ने विशाखापत्तनम के तारलुवाड़ा में अपने क्लाउड इंडिया एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखी थी। यह परियोजना अदाणी कॉनेक्स और एयरटेल नेक्स्ट्रा के साथ साझेदारी में विकसित की जा रही है, जिसमें एक गीगावॉट क्षमता वाला हाइपरस्केल एआई डेटा सेंटर शामिल होगा।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश