गृह मंत्री से मिलने पहुंचे गोपाल भार्गव, सियासी गलियारों में मची हलचल

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने गृह मंत्री के दिल्ली दौरे पर तंज कसा था। वहीं मंगलवार को मंत्री गोपाल भार्गव गृह मंत्री से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे से बंद कमरे में चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें:स्कूलों में सूर्य नमस्कार का मुस्लिम लॉ बोर्ड ने किया विरोध, कांग्रेस विधायक ने किया बोर्ड का समर्थन 

दरअसल गृह मंत्री रविवार को स्पेशल विमान से दिल्ली गए थे। खबरें आई थी कि आलाकमान ने तलब किया है। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली दौरे पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने तंज कसा था। जबलपुर पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा था कि ‘मैं दिल्ली वाला नहीं हूं’। बीजेपी अनुशासन वाली पार्टी है। यहां लॉबिंग और सिफारिश नहीं चलती है।

आपको बता दें कि गोपाल भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री मीडिया से बात करते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं 2003 से लगातार मंत्री रहा हूँ, नेता प्रतिपक्ष भी रहा हूँ। लेकिन मैं बताना चाहता हूँ कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जहां लॉबिंग और सिफारिश की जरूरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना का फिस्फोट, एक दिन में मिले 594 मरीज, मंत्री भी आए कोरोना की चपेट में 

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी के प्रदेश के संगठन प्रमुख को अपनी सीआर खराब होने का किससे डर…? वीडी शर्मा डर रहे , नरोत्तम मिश्रा गिर रहे , बाकी सीएम इन वेटिंग लूप लाइन में…. गजब है शिवराज जी का खेल, कुछ को डरा दिया कुछ को निपटा दिया।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा