गोपाल राय ने दिल्ली में धूल-कण प्रदूषण की रोकथाम के लिए महीने भर का अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2023

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में धूल-कण प्रदूषण की रोकथाम के लिए शनिवार को महीने भर का एक अभियान शुरू किया और कहा कि संबद्ध नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के प्राधिकारों को विभिन्न होटल एवं रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा प्रदूषणकारी उद्योगों एवं ताप बिजली संयंत्रों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया था क्योंकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी है। यह कदम केंद्र सरकार की प्रदूषण नियंत्रण योजना के तहत उठाया गया है।

मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धूल-कण नियंत्रण नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए 591 टीम गठित की गयी हैं, 530 ‘वाटर स्प्रिंकलर’ (जल छिड़काव मशीनों) की मदद ली जा रही है तथा 258 धूल-कण रोधी सचल उपकरणों की भी सेवा ली जाएगी। राय ने कहा कि दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों के लिए अलग-अलग एवं विशिष्ट कार्ययोजनाएं तैयार की गयी हैं और उसके लिए 40 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों के वायु गुणवत्ता आंकड़ों को आधार बनाया गया है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सितंबर में 15 सूत्री कार्ययोजना शुरू की थी जिसमें धूलकण प्रदूषण, वाहन उत्सर्जन और खुले में कचरा जलाने की समस्याओं के समाधान पर बल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित