डॉक्टर डे पर जगत नारायन त्रिपाठी स्मृति सम्मान पत्र देकर डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

By प्रणव तिवारी | Jul 02, 2021

गोरखपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर राष्ट्रवन्दन समिति के तत्वाधान में गोरखपुर स्थित वैष्णवी लान में आयोजित एक कार्यक्रम में स्व. जगत नारायन त्रिपाठी स्मृति सम्मान पत्र देकर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में शहर के प्रतिष्ठित आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बी बी त्रिपाठी, आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अमित कुमार सिंह, एमडी मेडिसिन डॉक्टर शांतनु मल्ल विशेन, डेंटल सर्जन डॉक्टर शुभम गुलाटी और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं होम्योपैथिक डॉक्टर रुप कुमार बनर्जी सम्मिलित रहे। 

इसे भी पढ़ें: पौधारोपण कर स्‍टेट बैंक के कर्मचारियों ने मनाया 66वां स्‍थापना दिवस 

संस्था के सदस्य विजय खेमका, दुर्गेश त्रिपाठी मनोज गौंड,मुकेश दुआ, अनुराग खेमका आदि ने डॉक्टरों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात अंग वस्त्र से उनको सम्मानित करते हुए संस्था की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत नारायन त्रिपाठी स्मृति सम्मान पत्र देकर वर्ष 2021 के लिए सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष विजय खेमका एवं महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्र वन्दन समिति के तत्वाधान में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित समाजिक व्यक्तियों और समाज के बीच काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में पिछले कई वर्षों से डॉक्टर्स डे पर धरती के भगवान के रूप में जाने जाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करके हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं ।साथ ही करोना कि इस महामारी में जिस प्रकार डॉक्टरों ने अपना जान जोखिम में डालकर आम आदमियों की सेवा की वह अतुलनीय है इसके लिए सभी चिकित्सकों की सराहना की जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आबादी के आधार पर बीट प्रणाली का किया जा रहा गठन- एसएसपी 

आज कोरोना के कालखंड में डॉक्टरों की भूमिका किसी भगवान से कम नहीं है ।अतः आज हम लोग आज डॉक्टरों को सम्मानित कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सम्मानित हुए डॉक्टरों ने एक स्वर में कहा कि सम्मान से समाज के लिए काम करने की इच्छा और हौसला मिलता है। हम कोरोना काल में समाज की सेवा कर रहे हैं और समाज इसके लिए अगर हमारा अभिनंदन करता है तो वह हमारे लिए ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कार्य है।

कोरोना में आम आदमी की सेवा करते हुए कई होनहार डॉक्टर अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं जब लोग कोरोना पीड़ित अपने परिवार जन को छूना नहीं चाहते हैं डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उसकी देखभाल करता है। और शत-प्रतिशत संक्रमण के खतरे के साथ कार्य करता है। इन सब कार्यों के बाद जब समाज के लोग आगे आकर ऐसा सम्मान में प्रशंसा करते हैं तो हमारा और डॉक्टरों का हौसला और बढ़ताहै। इस सम्मान के लिए इस संस्था का अभिनंदन और आभार।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग खेमका रामानंद गौरव राय श्री प्रकाश वर्मा संजय श्रीवास्तव नाडु अमर आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े