समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

By प्रणव तिवारी | Sep 16, 2021

गोरखपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का 'चलो बूथ के पास चौपाल करें' यात्रा के साथ सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंचने पर, जोरदार स्वागत फूल मालाओं से लादकर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष गावीश दुबे ने किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि  भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज में नफरत फैलाने का कार्य किया है ।भाई को भाई से धर्म को धर्म से लड़ाया है।भाजपा सरकार में गरीब किसान मजदूर महिलाओं नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। सपा सरकार बनने पर ही जुल्म ज्यादती का खात्मा हो सकेगा।

नौजवानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम नौजवान करेंगे। समाजवादी पार्टी बूथ पर काम करती रही है,सभी बूथ सेक्टर व संगठन के साथियों के साथ कार्य योजना बनाकर अखिलेश यादव की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं । जनता ने समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है क्योंकि भाजपा सरकार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। झूठ नफरत जुमला ही भाजपा के हथियार हैं। कोरोना काल के समय पूरे प्रदेश के लोग त्राहिमाम कर रहे थे बहुत लोगों की जानें चली गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने घाटों का मंजर देखा होगा, लोगों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाएं तक उपलब्ध न करा पाने वाली सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।  वहीं जनपद में हुए चौपाल में बड़ी संख्या में नवयुवकों, किसानों तथा समाज के अन्य वर्गों के लोग उपस्थित थे।चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रदीप तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जन-मन के प्रिय नेता हैं और सभी लोग चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बनें,ताकि प्रदेश विकास और खुशहाली के रास्ते पर प्रगति कर सके।चौपाल में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव ,अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी