मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

By प्रणव तिवारी | Jul 01, 2021

गोरखपुर । कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होकर युद्ध लड़ रही है। इस युद्ध में हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, मीडियाकर्मी और अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने इन सभी योद्धाओं को सम्मानित कर सबका मान बढ़ाया है। भयावह स्थिति से हम बाहर निकल आए हैं लेकिन संकट अभी टला नहीं है। सभी लोग वैक्सीन लगवाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात काम करने वाले सभी फ्रंट लाइन वर्कर और मीडिया कर्मियों के कार्यों की सराहना की। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कई ऐसे मामले आए जब अस्पताल में भर्ती लोगों को खून नहीं मिल रहा था। परेशान लोगों ने सहायता मांगी तो पुलिसकर्मियों ने खून देकर उनकी जान बचाई। नगर निगम की टीम ने भी अपना काम बखूबी किया। सफाईकर्मी हमारे लिए देवता से कम नहीं है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा जब मैंने ज्वाइन किया तब कोरोना संक्रमण चरम पर था। नगर निगम के अफसर, कर्मचारी, प्रवर्तन बल और सफाईकॢमयों पूरी टीम की मदद से इस चुनौती से निपटा गया। आगे की चुनौतियों को लेकर हम तैयार हैं।

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मुमताज खान व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पराया ने किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह, एसपी सिंह, मुनव्वर रिजवी, एसके पांडेय, मोहम्मद इमरान, जेपी दुबे, आशुतोष मिश्र, राम प्रताप, रामगोपाल द्विवेदी, उमेश पाठक, गजेंद्र त्रिपाठी, अभयानंद त्रिपाठी, कंचन त्रिपाठी, ओंकार द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

इनको किया गया सम्मानित

  • दिनेश कुमार पी, एसएसपी
  • अविनाश सिंह, नगर आयुक्त
  • सोनम कुमार, एसपी सिटी
  • राजेश सिंह, एडीएम फाइनेंस
  • डा. सुधाकर पांडेय, सीएमओ

डा. वीएन अग्रवाल डा. रत्नेश तिवारी डा. गगन गुप्ता डा. डीके राय डा. खालिद गौतम गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ फादर साबू, निदेशक फातिमा हॉस्पिटल प्रांजल तुलस्यान, नाइन फाउंडेशन राजेश मणि, मानव सेवा संस्थान करुणेश द्विवेदी - सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेभानी, थोक वस्त्र वेलफेयर सोसायटी आरजे प्रीति, रेडियो सिटी नित्यानंद पांडेय, जटेपुर चौकी प्रभारी शैलेश मणि त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश पांडेय शिव हर्ष द्विवेदी नीरज श्रीवास्तव संजीव चंद टीम पुलिस मित्र उमेश वर्मा प्रेम पराया असगर जमील।


प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता