भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

By प्रणव तिवारी | Jan 25, 2022

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सामाजिक संपर्क अभियान के तहत शहर विधानसभा के गोरक्षनगर मण्डल के लक्षीपुर वार्ड में जनसंपर्क किया गया । 

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहनी ब्रह्मकमल से सुसज्जित उत्तराखंड की टोपी, मणिपुर का लेंग्यान

 

जनसंपर्क का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने किया। शहर विधानसभा के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को वोट करने के लिए आग्रह किया गया। इस संपर्क अभियान के तहत चौहान टोला में  भाजपा के कार्यों का पत्रक वितरण किया गया और भाजपा के लिए वोट मांगा गया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस का जश्न

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर चौरसिया, विधानसभा प्रभारी पिछड़ा मोर्चा श्रवण पटेल, विधानसभा संयोजक देव शर्मा, महानगर महामंत्री शिवानंद चौधरी, गोरक्षनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौहान, महानगर शोध प्रमुख नीरज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा