शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

By प्रणव तिवारी | Sep 27, 2021

गोरखपुर। आज शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन की शुरुआत हुई, जिसमें प्रथम कार्य जनता के हित के लिए और जनता की सुरक्षा के लिए  निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विधायक विपिन सिंह द्वारा हुआ। शिव राष्ट्र सेना प्रमुख रितेश आल्हा ने कहा कि शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन पूर्ण रूप से समाज की सेवा के लिए  समर्पित है और हम सभी के मदद करने के लिए समर्पित हैं, और आगे भी फाउंडेशन लोगों की मदद करने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें: मिशन 2022: मगंलवार को गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश महामंत्री

शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन महिला प्रमुख ने कहा कि जैसे आज हेल्थ सेक्टर से संबंधित निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया है वैसे ही आगे भी समाज के सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य से संबंधित सभी कार्य किया जायेगा। शिक्षा से संबंधित असहाय बच्चों को फाउंडेशन निशुल्क पढ़ाई से संबंधित सभी सामग्रियों का वितरण करेगा एवं मातृशक्तिओं की सुरक्षा के लिए एक मुहिम कि शुरुआत किया जायेगा। बड़े पैमाने पर नारी शक्तियों को जोड़ना  यह फाउंडेशन का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें: प्रशासनिक उदासीनता से लोकहित में आम-जन की आस्था हुई आहत

अमन गुप्ता ने कहा कि शिव राष्ट्र सेना फाउंडेशन का जो लक्ष्य है उन्हें हम सभी शिवराज के सैनिक एवं फाउंडेशन से जुड़े सभी वरिष्ठ जन मिलकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी राजकुमार आल्हा,कमेटी अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया , महामंत्री गोपाल जयसवाल, रमन पंडित सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ