मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के नए डीएम बनाए गए विजय किरण आनंद

By प्रणव तिवारी | Jul 27, 2021

गोरखपुर। विजय किरण आनंद की गिनती 2009 बैच के तेज तर्रार आईएएस अफसरों में होती है। वे मूल रुप से बेंगलुरू के रहने वाले है। लंबे समय से गोरखपुर के डीएम रहे के विजयेंद्र पांडियन का रविवार की देर रात यहां से ट्रांसफर हो गया। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। इससे पहले वे महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परिजयोजना निदेशक के पद पर तैनात थे। जबकि तमिलनाडु कैडर से प्रतिनियुक्ति पर आए गोरखपुर के डीएम के विजयेंद्र पांडियन की समय सीमा पूरी होने पर उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया। मंगलवार को नए डीएम विजय किरण आनंद ने अपना कार्यभार संभाल लिया। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य पद पर दुर्गेश बजाज हुए नामित 

वहीं, शाहजहांपुर में महज 12 दिन के कार्यकाल के दौरान विजय किरण मानवता की मिसाल पेश कर देश भर में चर्चा में आ गए थे। वे एक सरकारी हॉस्पिटल में महज इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे थे। हॉस्पिटल में 23 साल की लड़की को दर्द से तड़पता देख उनका मन भावुक हो उठा और उन्होंने डॉक्टरों से बात की तो डॉक्टर पल्ला झाड़ चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत खुद ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचा ली। खून पाने वाली लड़की रीना ने डीएम को अपना भगवान बताया था।

प्रमुख खबरें

20 साल और 127 गवाहों के बाद, CBI कोर्ट कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में फ़ैसला सुनाएगी

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई