सपा ने फूलन देवी की मनाई पुण्यतिथि, नगीना प्रसाद साहनी बोले- भाजपा सरकार ने पिछड़ों का किया है अपमान

SP
प्रणव तिवारी । Jul 26 2021 12:09PM

फूलन देवी निषाद समुदाय से थीं और समाजवादी पार्टी से सांसद थीं। सपा ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों का समर्थन किया है। हमने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों की मदद की है।

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने। नगीना प्रसाद ने कहा कि क्रांतिकारी ग्रामीण महिला फूलन गरीबों की मसीहा थीं उनकों शारीरिक यातना दी गई थीं। जिन्होंने अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और संसद तक पहुंची। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य पद पर दुर्गेश बजाज हुए नामित 

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों और वंचितों का अपमान किया है। नेता जी ने स्व. फूलन देवी को सांसद बना सदन में पहुंचाया था चौरीचौरा में पूर्व सांसद फूलन देवी की शहादत दिवस के मौके पर निषाद समाज ने उनकी प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। लेकिन प्रशासन ने रोक लगा दी। फूलन देवी निषाद समुदाय से थीं और हमारी पार्टी की सांसद थीं। सपा ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों का समर्थन किया है। हमने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों की मदद की है। समाजवादियों ने सामाजिक अत्याचारों का सामना किया है। अति पिछड़ी जाति में पैदा हुई थीं और जिसे बिना किसी अपराध के मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

 उन्होंने कहा, 'फूलन देवी को शोषण और अन्याय का सामना करना पड़ा। हमारी पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास करती है और इसीलिए हम हमेशा उन लोगों का समर्थन और मदद करते हैं जो समाज में पीड़ा के शिकार रहे हैं। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्षों की प्रतिक व महिलाओं के लिए मिशाल कायम करने वाली स्वर्गीय फूलन देवी के 20वीं शहादत दिवस पर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि व कोटिश: नमन। 

इसे भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेताओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर का किया अभिनंदन 

इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अखिलेश यादव, श्यामदेव निषाद , संजय पहलवान, मनोज निषाद, मनोज यादव , कालीशंकर, मैना भाई, सुरेंद्र निषाद, वीरेंद्र निषाद, कपिल मुनि यादव, दिनेश निषाद, दयाशंकर निषाद, कीर्तिनिधि पांडेय, संतोष कुमार यादव, दिग्विजय पटेल, विक्की निषाद, चंद्रिका साहनी, ओमप्रकाश यादव , नीरज शाही, जावेद खान, शंभू निषाद, अन्नू प्रसाद , प्रदीप यादव, अमर पासवान, सी पी गुप्ता, राम अजोर मौर्य, अरविंद प्रताप, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, महेंद्र यादव, बीएल साहनी, वीरेंद्र कुमार, राहुल यादव, विपिन बालेंद्र यादव ,आनंद निषाद, चंद्रभान यादव, खरभान यादव, रामकृपाल निषाद, वकील निषाद, मुन्ना यादव, विजय निषाद, दूधनाथ केवट, आदि लोग मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़