Gorakhpur: दुष्कर्म पीड़िता की अंत्येष्टि के कुछ घंटों बाद मां ने दिया बेटे को जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

दुष्कर्म और हत्या की शिकार 10 वर्षीय बच्ची की बृहस्पतिवार शाम अंत्येष्टि के महज तीन घंटे बाद उसकी मां ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों ने रुंधे गले से कहा कि बच्ची राखी बांधने के लिए अक्सर एक भाई की इच्छा अपनी मां से व्यक्त करती थी, लेकिन दुख इस बात का है कि बच्ची के जाने के बाद उसका भाई आया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल अभिषेक यादव (35) ने 28 जुलाई को बच्ची का जिला अस्पताल से अपहरण किया था।

बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना पहुंचाने गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कांस्टेबल उस बच्ची से मिला और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। पुलिस ने वाहन के नंबर के जरिए आरोपी की पहचान करने से पूर्व करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

आरोपी को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ में कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया। पीड़िता का शव आरोपी की निशानदेही पर करीब 36 घंटे बाद बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डाक्टर कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून और अन्य कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही भी शुरू की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kulgam Terror Attack: CM Omar Abdullah ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹10 Lakh के Compensation का किया ऐलान

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!

LPG Cylinder Price Update: Delhi-Kolkata में ₹200 से ज्यादा की कटौती, OMCs ने दी कारोबारियों को बड़ी सौगात