इजराइली स्पाईवेयर से जासूसी मामले में सरकार ने Whatsapp से 4 नवंबर तक मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने इजराइली स्पाईवेयर (जासूसी साफ्टवेयर) के मुद्दे पर व्हॉट्सएप से जवाब मांगा है। व्हॉट्सएप से अपना जवाब चार नवंबर तक देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि व्हॉट्सएप ने कहा है कि इजराइली स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिये कुछ अज्ञात इकाइयां वैश्विक स्तर पर जासूसी कर रही हैं। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय नेइस बारे में व्हॉट्सएप को पत्र लिखकर अपना जवाब देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: Twitter ने लिया बड़ा फैसला, राजनीतिक प्रचार सामग्री पर लगाई रोक

व्हॉट्सएप ने कहा है कि वह एनएसओ समूह के खिलाफ मुकदमा करने जा रही है। यह इजराइल की निगरानी करने वाली कंपनी है। समझा जाता है कि इसी कंपनी ने वह प्रौद्योगिकी विकसित की है जिसके जरिये अज्ञात इकाइयों ने जासूसी के लिए करीब 1,400 लोगों के फोन हैक किए हैं।

इसे भी पढ़ें: अलग ही अंदाज से विरोधियों को मात देते थे गांगुली

चार महाद्वीपों के उपयोगकर्ता इस जासूसी का शिकार बने हैं। इनमें राजनयिक, राजनीतिक विरोधी, पत्रकार और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, व्हॉट्सएप ने यह खुलासा नहीं किया है कि किसके कहने पर पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के फोन हैक किए गए हैं। व्हॉट्सएप ने यह भी नहीं बताया कि भारत में कितने लोगों को इस जासूसी का निशाना बनाया गया। 

प्रमुख खबरें

Immunity Booster In Summer | क्या आप इस गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 आंवले से बने व्यंजनों को आज़माएं

कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

Chai Par Sameeksha: रायबरेली में राहुल बचा पाएंगे गांधी परिवार का किला, प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव?

भारतीय मूल की Sunita Williams मंगलवार को तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करने को तैयार