Twitter ने लिया बड़ा फैसला, राजनीतिक प्रचार सामग्री पर लगाई रोक

twitter-decided-to-ban-political-propaganda
[email protected] । Oct 31 2019 11:25AM

गौरतलब है कि फेसबुक पर राजनैतिक प्रचार के तथ्यों की जाँच करने के लिए गहरा दबाव रहा है। डोरसे ने कहा कि नई नीति के विस्तृत विवरण का अगले महीने तक खुलासा किया जाएगा।

वाशिंगटन। ट्विटर ने अपने जरिये राजनैतिक सामग्री के प्रचार पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला राजनेताओं के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं डाले जाने के बाद हुई आलोचना के मद्देनजर लिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मशीन लर्निंग’ तकनीक से अविश्वसनीय सूचनाओं को रोक पाने में समस्या आने की वजह से यह निर्णय लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया के माध्यम से बाल अश्लीलता फैलाने को लेकर 12 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि फेसबुक पर राजनैतिक प्रचार के तथ्यों की जाँच करने के लिए गहरा दबाव रहा है। डोरसे ने कहा कि नई नीति के विस्तृत विवरण का अगले महीने तक खुलासा किया जाएगा। इसके तहत राजनैतिक उम्मीदवारों और राजनीतिक मुद्दों के प्रचार पर पाबंदी होगी। उन्होंने कहा कि हमने केवल उम्मीदवारों के प्रचार को रोकने के बारे में सोचा था लेकिन (राजनैतिक) विषयों से संबंधित प्रचार भी रोकना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे भी घुमा फिरा कर राजनैतिक प्रचार ही होता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़