पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर सरकार की सफाई, हरदीप पुरी बोले- US और UK की तुलना में कम बढ़े दाम

By अंकित सिंह | Apr 05, 2022

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते दो हफ्तों से तेल कंपनियों ने लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर रहे हैं। सिर्फ 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले 15 दिनों की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 9.20 रुपए प्रति लीटर बढ़ गया है। डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि विपक्ष पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर हमलावर है। आम लोगों का बजट भी बिगड़ रहा है। आम लोगों के ऊपर महंगाई की सीधी मार पड़ रही है। महंगाई को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही सरकार ने सफाई दी है। संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है। अप्रैल 2021 से 22 मार्च के बीच गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतों की तुलना में, अमेरिका में कीमतों में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, यूके में 55%, फ्रांस में 50%, स्पेन में 58% लेकिन भारत में 5% की वृद्धि हुई है। राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में हो रही वृद्धि और इसके चलते बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताई तथा सरकार से इस पर तत्काल चर्चा किए जाने की मांग की। सदस्यों ने दवाओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर भी चिंता जाहिर की। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार