नए भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार ने पेश किया बजट: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के अंतरिम बजट को नये भारत के निर्माण का बजट बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर किसानों को सालाना आर्थिक सहायता देने की सरकार की योजना को रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि इस बजट में किसानों, कमजोर वर्गो, युवा, मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण पर ध्यान दिया गया है। लोकसभा में 2019-20 अंतरिम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नये भारत के निर्माण के लिए गरीब, किसान, नौजवान और मध्यम वर्ग का बजट पेश किया है जिससे साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्ग के परिवारों, 12 करोड़ से अधिक किसानों और 30 करोड़ से अधिक मजदूरों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: आज देश जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसके लिए कांग्रेस और भाजपा जिम्मेदार

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों में बजट ‘मिडिल मैन’ (बिचौलियों) के लिए पेश किया जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने ‘मिडिल क्लास’ (मध्यम वर्ग) के लिए बजट पेश किया है। ठाकुर ने कहा कि पंजाब, कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनी कांग्रेस की सरकारों ने किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया है और विपक्ष के लोग मोदी सरकार की किसानों को 6000 रुपये सालाना देने की बजट में घोषित अभूतपूर्व योजना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश को लूटने वाले लोकतंत्र के नाम पर जान बचाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने इसलिए पहले नहीं पेश किया था लुभावना बजट

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग आंकड़ों से भागते हैं। नेहरू-गांधी परिवार के पास अगर आज सत्ता रहती तो वो काम 100 साल में भी नहीं हो पाते जो मोदी सरकार के पांच साल में हुए हैं। उन्होंने कहा कि काम की बात आएगी तो कांग्रेस के लोग हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। भाजपा सदस्य ने बृहस्पतिवार को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उरी हमले के जवाब में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री ने कल अपने भाषण से पूरी सर्जिकल स्ट्राइक कर दी जिसका सामना कांग्रेस के लोग नहीं कर पा रहे हैं। वह सदन में कांग्रेस सदस्यों की गैर-मौजूदगी की ओर इशारा करके यह बात कर रहे थे जो राफेल मुद्दे पर ठाकुर के भाषण से पहले ही सदन से वाकआउट कर चुके थे।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी

Lok Sabha Eections: फर्जी वीडियो को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कार्रवाई उनकी हताशा को उजागर करती है

पद्म श्री विजेता Jitender Singh Shunty और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, अलगाववादियों पर आरोप

बिहार के भागलपुर में हुआ बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 बारातियों की मौत