China को सजा नहीं ईनाम दे रही सरकार, Tawang Clash पर बोले अरविंद केजरीवाल

By रितिका कमठान | Dec 18, 2022

भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। इसे लेकर लगातार कई जानकारियां सामने आ रही है। इस मामले पर विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी बीच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए इस मामले में बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलएसी पर चीन की घुसपैठ के बाद भारत सरकार चीन को इनाम दे रही है ना की दंड।

उन्होंने कहा कि चीन भारत को आंख दिखा रहा है। लगातार सीमा पर छोटे बड़े हमले हो रहे है। हमारे जवान सीमा पर चीन की सेना का डटकर मुकाबला कर रहे है। यहां तक की जवान अपनी जान की परवाह किए बीना ही सुरक्षा में जुटे हुए है। इसके बाद भी सीमा पर चीन की सेना के जवान हमारे बॉर्डर में घुसने की हिम्मत कर जाते है। इसके बाद भी भारत सरकार स्थिति को काबू में बताती है। केजरीवाल ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 में 65 बिलियन डॉलर का माल चीन से खरीदा है। वर्ष 2021 के दौरान हमारी सरकार ने 7.50 लाख करोड़ रुपये की वस्तुओं को चीन से खरीदा है। केजरीवाल ने सवाल किया कि भारत को चीन से सामान आयात करने की आवश्यकता क्या है और ये निर्माण हम क्यों नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि चीन से सस्ता माल आता है मगर हमारे देश में दोगुनी कीमत पर भी माल मिलेगा तो खरीदेंगे, लेकिन चीन से माल खरीदना बंद करना चाहिए।

चीन का करो बहिष्कार
अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील की कि वो चीन के माल का बहिष्कार करना शुरू करे। उन्होंने कहा कि सरकार को भी चीन के सामने सिर नहीं झुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चीन से 95 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट करते हैं। जिस दिन ये इंपोर्ट बंद हुआ चीन की असलियत सामने आ जाएगी।

बीजेपी ने साधा केजरीवाल पर निशाना
इसी बीच बीजेपी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बाजार में जाकर देखना चाहिए कि कितने चाइनिज सामान बिक रहे है। केजरीवाल चुनौतीपुर्ण समय में जिस तरह के बयान दे रहे हैं वो पूरी तरह से सेना का मनोबल गिराने वाला है।

राहुल गांधी भी दे चुके हैं बयान
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तवांग झड़प को लेकर कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिको को चीनी सैनिक पीट रहे है। उन्होंने दावा किया कि चीन घुसपैठ की नहीं बल्कि फुल स्केल पर लड़ाई करने की तैयारी में जुटा हुआ है। देश पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है मगर सरकार खतरे को नजरअंदाज कर रही है। 

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला