सरकारी पैसा मेरे लिए ‘गौ मांस’ के समान, एक-एक पैसा जनता के लिए उपयोग होगा: मनोज सिन्हा

By अंकित सिंह | Sep 23, 2021

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। जम्मू के एक कार्यक्रम में दरबार मूव  पर बोलते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि उनके लिए सरकारी पैसा गौ मांस के समान है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार का एक-एक पैसा जनता के कल्याण के लिए इस्तेमाल होगा। जनता के पैसे से अमीर बनने के दिन अब चले गए। दरअसल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का यह बयान महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आए बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दरबार मूव खत्म किए जाने से जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था बिगड़ सकते हैं।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आरोपों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कहा जाता था कि दरबार मूव खत्म हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब इसका ई- ऑफिस कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरकार और केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जो कुछ भी जरूरत का काम होगा वह कदम सरकार उठाने के लिए तैयार है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि वह जैसै चाहेंगे वैसे ही जम्मू-कश्मीर चलेगा तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि वह वक्त खत्म हो गया जब भ्रष्टाचार के सहारे कुछ लोग जम्मू कश्मीर के  लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार पूरे पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मैं जिम्मेदारी पूर्वक कहना चाहता हूं कि सरकार का एक-एक पैसा मनोज सिन्हा के लिए गौ मांस के बराबर है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका में मोदी का शानदार स्वागत, महबूबा को मनोज सिन्हा का जवाब

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा 

इससे पहले जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा तथा सरकार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों या केंद्र शासित प्रदेश में शांति की राह में बाधा पैदा करने में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा यहां आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ कार्यक्रम में उप राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में शांति कायम करने के एकमात्र लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अब किसी को भी देश की एकता व संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हम शांति एवं भाईचारा चाहते हैं, लेकिन हम राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त या जम्मू कश्मीर में शांति की राह में बाधा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद