Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका में मोदी का शानदार स्वागत, महबूबा को मनोज सिन्हा का जवाब

Modi welcome in America
अंकति सिंह । Sep 23 2021 11:27AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं और ऐसे में भारत की ताकत एक बार फिर से दुनिया के सामने दिखने वाली है। प्रधानमंत्री जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों खबरों पर हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। लेकिन साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा है?

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीकों की परस्पर मान्यता के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान बनाई जानी चाहिए: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। सुबह से ही भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए एंड्रयूज ज्वाइंट एयरफोर्स बेस पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी भी मौजूद थे। मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। वह पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा की है। मोदी ने होटल में समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ अपने संवाद की तस्वीरें ट्वीट कीं और लिखा, ‘‘मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय समुदाय का आभारी हूं। भारतीय प्रवासी हमारी ताकत हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ भारतीय प्रवासियोंने जिस प्रकार दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद बोले- PM मोदी का स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस कर रहा है अमेरिका

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दरबार मूव को लेकर आरोपों के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कहा जाता था कि दरबार मूव खत्म हो जाने के बाद जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब इसका ई- ऑफिस कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरकार और केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जो कुछ भी जरूरत का काम होगा वह कदम सरकार उठाने के लिए तैयार है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि वह जैसै चाहेंगे वैसे ही जम्मू-कश्मीर चलेगा तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि वह वक्त खत्म हो गया जब भ्रष्टाचार के सहारे कुछ लोग जम्मू कश्मीर के  लोगों के जीवन में दिक्कत पैदा करते थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार पूरे पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मैं जिम्मेदारी पूर्वक कहना चाहता हूं कि सरकार का एक-एक पैसा मनोज सिन्हा के लिए गौ मांस के बराबर है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को ‘अनुभवहीन’ करार दिया और कहा कि पंजाब इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में वह मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। अमरिंदर सिंह ने अपने कई साक्षात्कारों में कहा कि प्रियंका और राहुल मेरे बच्चों की तरह हैं। इसका पटाक्षेप ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं व्यथित हूं। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं विधायकों को विमान से गोवा या अन्य स्थान पर नहीं ले गया। इस तरह से मैं काम नहीं करता। मैं तिकड़मबाजी नहीं करता और गांधी सहोदर जानते हैं कि यह मेरा तरीका नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़