उत्तर प्रदेश सरकार को विश्वास, चीन से कारोबार समेटने वाली कंपनियां प्रदेश में करेंगी निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वास व्यक्त किया है कि कोरोना महामारीसे उत्पन्न स्थितियों में चीन से अपना कारोबार समेटने जा रही अमेरिकी कंपनियां भारत में उत्तर प्रदेश को अपने गंतव्य के तौर पर चुनेंगी। मंगलवार को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तत्वावधान में अमेरिकी कंपनियों के साथ वीडियो कन्फ्रेंसिंग पर चर्चा करने वाले प्रदेश के कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बातचीत बेहद उत्साहजनक रही। सिंह ने बुधवार को कहा कि चीन में अमेरिका ने खासा निवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीन से अमेरिकी कंपनियों के अपना कारोबार समेटने में भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के लिए अवसर देख रहे हैं। वे इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अमेरिका की 100 कंपनियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई और उन सभी ने उत्तर प्रदेश में अपना कारोबार जमाने में दिलचस्पी दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: UP में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2,115 हुई, 477 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं घर

प्रमुख खबरें

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल