Panchkula News: हरियाणा में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला, गांव वालों ने जूतों की माला पहना कर घुमाया

By अभिनय आकाश | May 30, 2023

हरियाणा में पंचकुला पुलिस ने स्कूल परिसर में अपने मोबाइल फोन पर नाबालिग छात्रों को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाने के लिए एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला शिक्षा कार्यालय ने भी जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंबाला के नारायणगढ़ निवासी आरोपी बंट सिंह पंचकूला में रायपुर रानी कस्बे के पास स्थित स्कूल में पंजाबी भाषा पढ़ाता है. छात्रों का आरोप है कि सिंह उन्हें चॉकलेट देने के बाद अपने सेल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एक नाबालिग लड़की के माता-पिता सहित कई लोगों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: Telangana में अंतरराज्यीय गिरोह ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की

सहायक पुलिस आयुक्त किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षक फरार है। “शिकायतकर्ता ने एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। जांच जारी है।  पुलिस ने कहा कि यह मामला पंचकुला जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सतपाल कौशिक के संज्ञान में भी लाया गया, जिन्होंने मामले की अलग से जांच के आदेश दिए।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक