महामारी के शिकार लोगों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे सरकार: कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उचित बंदोबस्त करने में विफल रही है और यह निश्चित ही ‘‘अमानवीय बर्ताव की पराकाष्ठा’’ है। जेडी (एस) नेता कुमारस्वामी ने कहा कि बेंगलुरु हर ओर से वन भूमि से घिरा है जहांअब कोई पेड़ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति : मायावती

अत: सरकार को महामारी के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए दैनिक व्यवस्थाएं करनी चाहिए और सरकार को इसे अपनी प्राथमिकता की तरह लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने कोविड मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जीवनरक्षक दवाएं नहीं उपलब्ध कराए।’’ उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कोविड-19 एक दिन के सर्वाधिक 25,795 नए मामले सामने आए थे।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion