सीएम जयराम ठाकुर का ऐलान, दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 24, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू व सीएम के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में सरकार ने तीन दिनों के अंदर मामले की रिपोर्ट मांगी गई है, जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समूचे मामले में सीएम जय राम ठाकुर की भी खूब किरकिरी हो रही है। सोशल मिडिया में लोग उन पर भी सवाल उठा रहे हैं। चूंकि जिला में सुरक्षा बंदोबस्त का जिम्मा एसपी का ही होता है लेकिन कुल्लू में सीएम के सुरक्षा दस्ते ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर एसपी से अभद्रता की व मामले ने तूल पकड लिया। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिलों के डीसी व कई अफसर के हुए तबादले

बताया ला रहा है कि सीएम सिक्योरिटी स्टाफ को निर्देश थे कि फोरलेन मामले को लेकर विरोध कर रहे लोगों को केंद्रीय मंत्री गडकरी के पास नहीं फटकने देना है। चाहे उनपर सख्ती करनी पड़े, ब्ड का सिक्योरिटी इंचार्ज इस बात को लेकर नाराज था कि लोग वहां पहुंच गए थे और गडकरी से बात भी कर रहे थे क्योंकि एसपी कुल्लू ने लोकतांत्रिक परम्परा अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात करने आने वाली जनता पर कोई बल प्रयोग नहीं किया। मगर इस से चिढ़कर ब्ड का सिक्योरिटी इंचार्ज लगातार एसपी कुल्लू से अभद्रता कर रहा था और अपशब्द बोल रहा था। इसी वजह से मामले में तनातनी पैदा हो गई। 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में