राज्यपाल धनखड़ राजनीतिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच गृह मंत्री शाह से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ महीनों में हुई राजनीतिक हत्याओं के बारे में धनखड़ ने मुखर होकर आवाज उठाई है जिसके लिए उन्हें ममता बनर्जी सरकार की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। राज भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 28 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीज हुए ठीक, अब तक 6,546 मरीजों की मौत

वह 28 अक्टूबर की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 30 अक्टूबर को कोलकाता लौटेंगे। वह 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद राज्यपाल एक नवंबर से महीने भर के लिए दार्जिलिंग की यात्रा पर जाएंगे। धनखड़ की दार्जिलिंग यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अविभाजित गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो चुके हैं और इसके बाद पर्वतीय क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल गये हैं।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड