बंगाल की खराब कानून व्यवस्था के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ करेंगे चार दिवसीय दिल्ली दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर खराब होती स्थिति को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा शिकायत किए जाने के एक दिन बाद के राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार को चार दिन के दिल्ली दौरे पर जाएंगे। राज्यपाल ने ट्वीट किया कि वह मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे और 18 जून को कोलकाता लौटेंगे। उन्होंने अपने दौरे के उद्देश्य का उल्लेख नहीं किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में कई भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकत की थी और उनसे प्रदेश में कानून व्यवस्था की कथित तौर पर चरमराती स्थिति तथा राज्य पुलिस के ‘‘पक्षपाती रवैये’’ को लेकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला