अमेरिका में ट्रैफिक सिग्नल पर अश्वेत अधिकारी से दुर्व्यवहार, गवर्नर ने समीक्षा का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

रिचमॉन्ड (अमेरिका)। अमेरिका में वर्जीनिया के गवर्नर ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दो पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत सैन्य अधिकारी पर मिर्च का स्प्रे करते हुए बंदूक तानने का वीडियो सामने आने के बाद मामले में स्वतंत्र जांच की वकालत की है। गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने रविवार को अपने ट्वीट में दिसंबर 2020 में हुई घटना को ‘‘बेहद व्यथित’’ करने वाला बताया और कहा कि उन्होंने वर्जीनिया राज्य की पुलिस को विंडसर शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर जो कुछ भी हुआ, उस मामले में समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

हालांकि विंडसर पुलिस के अधिकारी डेनियल क्रॉकर ने एक रिपोर्ट में कहा कि उनका मानना है कि वह उच्च जोखिम वाला ट्रैफिक सिग्नल था और नजारियो ने पुलिस से बच निकलने की कोशिश की। अटॉर्नी जनरल आर्थर ने बताया कि नजारियो ने पुलिस अधिकारी से बचने की कोशिश नहीं की बल्कि वह एक उचित और सुरक्षित स्थान पर रुकने की कोशिश कर रहे थे। शहर के प्रबंधक ने वर्जीनिया-पायलट ऑफ नॉर्फोक को बताया कि क्रॉकर और अन्य आरोपी अधिकारी अब भी पुलिस विभाग में कार्य कर रहे हैं। विंडसर, रिचमॉन्ड से करीब 112 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। विंडसर पुलिस प्रमुख और शहर के मेयर ने हालांकि मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन