भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पालघर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय धनारे कोविड-19 से जूझ रहे थे और इससे पहले उन्हें गुजरात में वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसे भी पढ़ें: पुणे जिले में सामने आये कोविड-19 के 12377 नये मामले, 24 घंटे में 87 मौतें
स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार रात गुजरात से सटे मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि धनारे की सोमवार सुबह मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। धनारे महाराष्ट्र में पालघर जिले के धनाऊ से 2014 से 2019 तक विधायक रहे।
अन्य न्यूज़
















