भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर डोमिनिका की सरकार से बात कर रही है सरकार: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

नयी दिल्ली।विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के जल्द प्रत्यर्पण अथवा उसे सौंपे जाने को लेकर डोमिनिका की सरकार से सक्रिय संवाद बनाये हुए हैं ताकि उसे अपने देश में न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका में हिरासत में है और वहां उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। ’’ उन्होंने कहा कि सरकार चोकसी के जल्द प्रत्यर्पण अथवा उसे सौंपे जाने को लेकर डोमिनिका की सरकार से सक्रिय संवाद बनाये हुए हैं ताकि उसे अपने देश में न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। बागची ने कहा कि डोमिनिका की सरकार को मेहुल चोकसी के भारत में आपराधिक आरोपों से जुड़े मामलों एवं भारतीय नागरिकता से जुड़े विषयों के बारे में बताया गया है। डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत ने चोकसी के कैरिबियाई द्वीपीय देश में कथित अवैध तरीके से प्रवेश करने के मामले की सुनवाई 25 जून तक के लिये स्थगित कर दी है।

प्रमुख खबरें

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके