सरकार ने Chinese कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2023

सरकार ने सट्टेबाजी, जुए (गैंबलिंग) और अनधिकृत रूप से कर्ज देने में शामिल होने के आरोप में चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित 232 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय (मेइटी) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर पीटीआई-को बताया, ‘‘सट्टेबाजी, जुए और धन शोधन में शामिल 138 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश कल शाम जारी किया गया था।

इसके अलावा अनधिकृत ऋण सेवा में शामिल 94 ऐप को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया गया है। ये ऐप चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।’’ अधिकारी ने प्रतिबंधित किए गए ऐप के नाम नहीं बताए। इस बारे में मेइटी को आधिकारिक रूप से भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

प्रमुख खबरें

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है : Yogi Adityanath

चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत, 2023-24 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान

Congress के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है TMC, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में PM Modi ने साधा ममता सरकार पर निशाना

Sawan 2024 Date: कब से शुरु हो रहा है सावन का महीना? नोट करें तिथि, जानें इस साल कितने सोमवार हैं