भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मिले PM मोदी, बोले- सरकार उत्तराखंड की मदद के लिए उठा रही है सभी कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार हर कदम उठा रही है। उत्तराखंड के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में ऐसे प्राकृतिक हादसों की पुनरावृति को रोकने के लिए अधोसंरचना को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश की जनता के साथ है। प्रधानमंत्री से सांसदों की इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मोजूद थे। बलूनी के मुताबिक मोदी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, सेना और भारत सरकार के कई अन्य संस्थान वहां राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप