शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा- MP की शासकीय नौकरियां अब सिर्फ प्रदेश के बच्चों को दी जाएंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएंगी और इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं। चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘आज मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। प्रदेश की शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: गणेश उत्सव और मोहर्रम पर नहीं जमा होगी भीड़, शिवराज सरकार ने लगाई रोक 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं।’’ चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश का संसाधन राज्य के बच्चों के लिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे यह हमारा लक्ष्य ना कभी था और ना ही है। जो यहाँ का मूल निवासी है वही शासकीय नौकरियों में आकर प्रदेश का भविष्य संवारे यही मेरा सपना है। मेरे बच्चों, खूब पढ़ो और फिर सरकार में शामिल होकर प्रदेश का भविष्य गढ़ो।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा