चीन, वियतनाम से आयातित कुछ इस्पात उत्पादों पर प्रतिपूरक शुल्क लगा सकती है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

नयी दिल्ली। सरकार चीन और वियतनाम से आयातित कुछ स्टील पाइपों और ट्यूब्स पर पांच साल के लिए प्रतिपूरक शुल्क लगा सकती है। इस कदम का मकसद घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से संरक्षण देना है। वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इस बारे में जांच पूरी करने के बााद ‘वेल्डेड स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब्स’ पर प्रतिपूरक शुल्क लगाने की सिफारिश की है। 

कई संगठनों स्टेनलेस स्टील पाइप एंड ट्यूब्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, साउथ इंडिया स्टेनलेस स्टील पाइप एंड ट्यूब मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन और हरियाणा स्टेनलेस स्टील पाइप एंड ट्यूब मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने इस बारे में शिकायत की थी जिसके बाद डीजीटीआर ने इसकी जांच की थी। 

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में विरोध प्रदर्शन शहर को “बहुत खतरनाक स्थिति” में पहुंचा रहा है: कैरी लैम

अपने अंतिम निष्कर्ष में निदेशालय ने पाया है कि इन दो देशों से ये उत्पाद सब्सिडी वाली कीमत पर निर्यात किए जा रहे हैं। डीजीटीआर ने इन उत्पादों पर 29.88 प्रतिशत और 10.33 प्रतिशत के दायरे में शुल्क लगाने की सिफारिश की है। डीजीटीआर शुल्क लगाने की सिर्फ सिफारिश करता है जबकि शुल्क लगाने पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय करता है। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!