सरकार बताए कि चीन को सौंपा गया क्षेत्र कब वापस लिया जाएगा : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि चीन ने अप्रैल, 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग मानने से मना कर दिया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन के नियंत्रण से 1000वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र कब वापस लिया जाएगा? उन्होंने ट्वीट किया, चीन ने अप्रैल, 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग मानने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर आएंगी और समृद्धि देकर जाएंगी

यह जानकारी इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने चरणबद्ध और समन्वित तरीके से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया। दोनों सेनाओं के स्थानीय कमांडरों ने उस टकराव वाले बिंदु से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया के समापन के बाद एक बैठक की जहां दोनों पक्षों में दो साल से अधिक समय से गतिरोध था।

प्रमुख खबरें

DU Internship: जापानी कंपनी Sprix Learning में मौका, मिलेगा ₹60,000 स्टाइपेंड

जीतने के बाद इसे ढहा देंगे... टेक्सास में 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर धमकी, फिर भारतीय मूल के सैनिक ने...

Jamui छेड़छाड़ मामले में NDA और विपक्ष के बीच तेज हुई जुबानी जंग

ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को Delhi High Court से मिली राहत, मेडिकल आधार पर जमानत मंजूर