फिर लगने वाली है फुटबॉल खिलाड़ियों की शानदार महफिल, 'Best FIFA Football Awards' का आयोजन लंदन में होगा, जनवरी में होना है कार्यक्रम

By रितिका कमठान | Dec 09, 2023

लंदन। फुटबॉल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। फीफा की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले शानदार ‘बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स’ के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने अवॉर्ड प्रोग्राम के आयोजन का ऐलान शुक्रवार को किया है।

इस बार ‘बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स’ का भव्य आयोजन जनवरी में लंदन में आयोजित किया जाना है। इस समारोह का आयोजन 15 जनवरी को होगा। इस अवॉर्ड प्रोग्राम में लियोनल मेस्सी, अर्लिंग हालांड, पेप गार्डियोला, ऐटाना बोनमाटी और एम्मा हायेस जैसे स्टार खिलाड़ी अवॉर्ड के लिए दावेदारी पेश कर रहे है।

बता दें कि ये इस पुरस्कार का आठवां चरण है। इस अवॉर्ड समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, कोचों, गोल और ‘फेयर प्ले’ के लिए पुरस्कार दिये जायेंगे। तीसरी दफा इनका आयोजन लंदन में किया जायेगा। पहले 2016 और 2017 में भी इन्हें यहां आयोजित किया जा चुका है।

फीफा ने हालांकि समारोह के लिए चुने गये स्थल के बारे में नहीं बताया। आठ पुरस्कारों के लिए कोचों, कप्तान, पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा मतदान किया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी, कोच और गोलकीपर भी शामिल हैं। साल के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए ‘पुस्कास अवार्ड’ दिया जाता है। मेस्सी को 2022 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और एलेक्सिया पुटेलास को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार मिला था।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: गाजीपुर में तीन लोगों की हत्या के मामले में तीसरा शव बरामद

Sambit Patra का ममता पर तीखा वार: Amit Shah नहीं, भारत को दे रही हैं धमकी!

March 2026 के बाद DMRC यमुना के डूब क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगी : Delhi High Court

Goa में तीसरे जिले के गठन की अधिसूचना सरकार जल्द जारी करेगी: Pramod Sawant