झारखंड के दुमका में दादी-पोती की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

झारखंड के दुमका जिले में 71 वर्षीय एक महिला और उसकी पोती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोना बास्के और उनकी पोती सोना मुर्मू (20) के शव शुक्रवार रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमचुआ गांव में उनके घर से बरामद किये गये।

सोना के पति राजू सोरेन ने दावा किया कि वह दोपहर में फुटबॉल खेलने गया था और शाम को जब घर लौटा तो उसने शव को देखा। राजू अपने ससुराल में रहता है। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लाकरा ने बताया, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि किसी तेज घार वाले हथियार या डंडे से हत्या की गई है। हैरानी की बात यह है कि सोना मुर्मू की छह महीने की बेटी भी उसी घर में थी लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।”

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। लाकरा ने बताया, “हमने अपनी जांच में मदद के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम से भी मदद मांगी है।

प्रमुख खबरें

High Court ने हत्या के लिए 38 वर्ष पूर्व उम्रकैद की सजा पाए बुजुर्ग को बरी किया

Odisha: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

Mumbai Airport पर आठ मामलों में 25 करोड़ रुपये मूल्य का Hydroponic Marijuana जब्त

Odisha में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलता: CM Majhi