Parliament: Manipur-Delhi Ordinance पर संसद में महासंग्राम, Rajnath बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

संसद के मानसून सत्र के आज दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। हंगामे की वजह से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार सुबह 11:00 बजे तक स्थगित कर दी गई है। आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा तेज हो गया। दिल्ली में सेवा मामले पर अध्यादेश कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने का विरोध हुआ। विपक्षी दलों ने जबरदस्त तरीके से हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की भी कार्यवाही मणिपुर मामले को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मामला उठा।

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि नारे लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि यह चर्चा और संवाद से ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ यह अच्छी बात नहीं है। समाधान केवल चर्चा से ही हो सकता है।’’ सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल मणिपुर हिंसा के मामले में अपनी मांग उठाने लगे। कांग्रेस, द्रमुक और वामदलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे।

- सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जिला स्तर पर न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन के प्रस्ताव पर फिलहाल आम-सहमति नहीं बनी है। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस प्रस्ताव पर राज्य सरकारों और उच्च न्यायालयों के विचार पूछे गये थे।

राज्यसभा में क्या हुआ

- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके विवेक व हास-परिहास का अंदाज सताते हुए मौसम को भी बदल देता है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: Manipur Viral Video पर संसद में घमासान, Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही स्थगित

- मणिपुर हिंसा, दिल्ली के सेवा मामले पर अध्यादेश के अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने और सदन की कार्यवाही से कुछ अंशों को हटा देने के मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। ढाई बजे जैसे ही दोबारा सदन की बैठक शुरु हुई सभापति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के उपराज्यपाल को शक्तियां प्रदान करने के प्रावधान वाले ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक’ का जिक्र किया। इसी समय संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने इसका विरोध किया और इस कदम को ‘गैर संवैधानिक’ बताया। कार्यवाही आरंभ होने के एक मिनट के भीतर ही धनखड़ ने सदन की बैठक सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: Erling Haaland का गोल-शो, Norway की नॉकआउट में धमाकेदार एंट्री!

China के पड़ोसी देश पर जयशंकर का बड़ा ऐलान, सिखाएंगे अंग्रेजी

US-Iran Deal का असर, Hormuz से भारतीय जहाज़ों का रास्ता खुला, MEA ने बताया मौजूदा हाल

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर हत्या का FIR, बिहार में बढ़ा सियासी बवाल