ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी देने जा रही है बड़ी सौगात, जनवरी से चलेंगी इन 5 रूटों पर सिटी बसें

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 18, 2021

यूपी रोडवेज के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बस सेवा शुरू करने जा रही है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह सिटी बस सर्विस जनवरी में शुरू हो जाएगी। फिलहाल सिटी बस सर्विस को शुरू करने की योजना 10 बसों के साथ हैं। सिटी बस सर्विस के 5 रूट में ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर, और ग्रेनो वेस्ट को भी रखा गया है। यह सारे रूट ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और कलेक्ट्रेट को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं।

 हाल ही में एक बैठक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण और यूपी रोडवेज के एमडी नवदीप सिंह के बीच हुई थी। बैठक में यह बात भी उठी की सिटी बस से इनकम नहीं हो पाती है। उसके मुकाबले खर्च ज्यादा होता है, इस पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने कहा कि इनकम और लागत के बीच जो अंतर आएगा उसकी भरपाई ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ बुलंदशहर को ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट और यहां के गांवों को उन शहरों से जोड़ने के लिए जो बसें शहर से आएंगी उनको अस्थाई बस स्टॉप तक लाया जाएगा।

 अस्थाई बस स्टॉप बनेगा

 दिल्ली- गाजियाबाद, और बुलंदशहर, हापुड़ से आने वाली बसों को अस्थाई बस स्टॉप तक लाया जाएगा। यहां एक अस्थाई बस स्टॉप  बनाया जाएगा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसके लिए जमीन भी चुन ली है। अस्थाई बस स्टॉप पर शौचालय, पानी, कुर्सी, टीनशेड जैसी सहूलियतें दी जाएंगी।

 कौन से होंगे वह 5 रूट

 अगर उन 5 रूपों की बात करें तो, पहला रूट ननुआ राजपुर से कसाना बस डिपो इसमें ननुआ राजपूर से दनकौर रोड, कनारसी पुल, बाघपुर घंगोला चौकी, सिरसा, कासना, बस डिपो, ओमी क्रोन गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, सेक्टर ईटा वन गोल चक्कर, सेक्टर जीटा वन गोल चक्कर, गुलिस्तानपुर, तिलपता चौक, सूरजपुर घंटा चौक, सूरजपुर कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, परी चौक से होते हुए कासना डिपो। दूसरा रूट ननुआ राजपुर से कासना डिपो इस रूट में ननुआ राजपुर, बिलासपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बैनेट यूनिवर्सिटी, डाबरा, सिग्मा 4 गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, तिलपता चौक, एक मूर्ति गोल चक्कर ग्रेनो वेस्ट, किसान चौक, हनुमान मंदिर, बिसरख तुस्याना, पुलिस लाइन, फिर सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, P3 गोल चक्कर से कासना डिपो।

 

 तीसरा रूट कासना कासना बस डिपो से कासना बस डिपो इस रूट में कासना बस डिपो, सेक्टर सिगमा दो व चार गोल चक्कर, सेक्टर 36, 37 गोल चक्कर,एच्छर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन, beta2 ओमेक्स मॉल, गामा दो यूपी रेरा कार्यालय, जगत फार्म, एपीजे कॉलेज, जीएल बजाज, शारदा यूनिवर्सिटी जीएनआईओटी कॉलेज, गलगोटिया कॉलेज, यमुना प्राधिकरण, P3 गोल चक्कर, और कासना डिपो।

 चौथा रूट घरबरा गांव से कासना बस डिपो इस बस रूट में घरबरा गांव गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, जिम्स अस्पताल, कासना गांव, होंडा चौक, सेक्टर चाई-फाई वन गोल चक्कर, सेक्टर चाई-2, यथार्थ हॉस्पिटल, गलगोटिया कॉलेज, जीएनआईओटी कॉलेज, शारदा यूनिवर्सिटी एलजी चौक और पुराने रूट से होते हुए कासना बस डिपो। पांचवा रूट कुलेसरा से कासना बस डिपो, इस रूट में हिंडन पुल कुलेसरा, हबीबपुर, कच्ची सड़क, यामाहा टी प्वाइंट, सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक से होते हुए अजायबपुर, रिठौरी, नेट विश्वविद्यालय होते हुए कसना बस डिपो।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े