आधी रात को ईरान में घुसे F-15 अमेरिकी लड़ाकू विमान! उड़े होश

American
ANI
अभिनय आकाश । Feb 3 2026 10:22AM

ईरान ने ना सिर्फ रूसी एयर डिफेंस सिस्टम बल्कि अपने खुद के यानी स्वदेशी वायु रक्षा तंत्र को भी मजबूत किया है। ईरान ने एक दो नहीं बल्कि पांच लेयर्स में डिफेंस सिस्टम्स को तैनात किया है जो उसे एक अभैद्य सुरक्षा देते हैं।

अमेरिका ईरान में तनाव पर बड़ी खबर है। अमेरिका का F1-15 मिडिल ईस्ट लौट आया है। यह बड़ी जानकारी। F15 स्ट्राइक ईगल मिडिल ईस्ट लौटा है। जॉर्डन में इसे तैनात किया [संगीत] गया था और F15 ने ईरानी ड्रोन को गिराया था। इसके बाद अब यह वापस हुआ था। जॉर्डन में इसकी तैनाती की गई है। 15 स्ट्राइक ईगल मिडिल ईस्ट में फिर से तैनात किया। अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले की कारवाही के बीच ईरान ने अपनी हवाई सीमा को और भी ज्यादा सुरक्षित कर लिया है। ईरान ने अपने एयर डिफेंस को दुनिया के सबसे सघन और आधुनिक रक्षा नेटवर्क में तब्दील कर दिया है। जून 2025 के 12 दिवसीय युद्ध में अपनी कमजोरियों को भांपने के बाद तेहरान ने इस बार रूस और अपनी स्वदेशी तकनीक के दम पर एक ऐसा मल्टी लेयर सुरक्षा कवच तैयार किया है जिसने पेंटागन के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। 

इसे भी पढ़ें: Iran में घुस गई इजरायली सेना? शुरु हुए ताबड़तोड़ ब्लास्ट, हिले खामनेई

ईरान ने ना सिर्फ रूसी एयर डिफेंस सिस्टम बल्कि अपने खुद के यानी स्वदेशी वायु रक्षा तंत्र को भी मजबूत किया है। ईरान ने एक दो नहीं बल्कि पांच लेयर्स में डिफेंस सिस्टम्स को तैनात किया है जो उसे एक अभैद्य सुरक्षा देते हैं। S400 की एंट्री। शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव। ईरान की इस नई सुरक्षा दीवार की सबसे मजबूत कड़ी रूस से प्राप्त S400 प्रणाली है।  पिछले साल के युद्ध में जब ईरान का S300 नेटवर्क आधुनिक स्टील्स विमानों और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के सामने संघर्ष करता दिखा था। तब रूस ने 2025 के अंत तक S400 की डिलीवरी पूरी कर दी। यह सिस्टम 400 किमी दूर से ही दुश्मन के F35 जैसे स्टील से लड़ाकू विमानों और बैलेस्टिक मिसाइल्स को ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। यह सिस्टम विमानों को सीमा पार करने से पहले ही उन्हें निशाना बना देता है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के हमले का जरा भी खौफ नहीं, खुमैनी के मकबरे से दहाड़े खामनेई

बाबर 373 ईरान का स्वदेशी ब्रह्मास्त्र। ईरान ने केवल विदेशी हथियारों पर भरोसा नहीं जताया है बल्कि उसने अपने स्वदेशी बाबर 373 को अपग्रेड कर इसे S400 के स्तर तक का बना दिया है। नई सैयाद 4B मिसाइलों से लैस यह प्रणाली ना केवल लंबी दूरी तक मार कर सकती है बल्कि ईरानी रडार नेटवर्क की बैकबोन है। इसकी खासियत इसका स्वतंत्र रडार सिस्टम है जो दुश्मन के लिए इसे पूरी तरह जाम करना नामुमकिन बना देता है। यह सिस्टम भी सीमा पार करने से पहले ही दुश्मन के विमानों का शिकार कर देता है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

All the updates here:

अन्य न्यूज़