Iran में घुस गई इजरायली सेना? शुरु हुए ताबड़तोड़ ब्लास्ट, हिले खामनेई

Israel
AI Image
अभिनय आकाश । Feb 2 2026 10:58AM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के कम से कम सात शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। इन शहरों में राजधानी तेहरान, परंत, तबरीज, कोम, अहवास, नतांच और बंदर अब्बास शामिल है। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इन धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जिसका डर था वही हो गया है। ईरान में एक साथ कई धमाकों की खबरों ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिलाकर रख दिया है। देश के अलग-अलग शहरों से विस्फोटों की तस्वीरें सामने आ रही है और इसी के साथ ही कई बड़े सवाल अब उठने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के कम से कम सात शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। इन शहरों में राजधानी तेहरान, परंत, तबरीज, कोम, अहवास, नतांच और बंदर अब्बास शामिल है। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार इन धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि ईरान सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: अटक जाएगी चाबहार परियोजना! US की ‘मैक्सिमम प्रेशर’ के चलते भारत ने ईरान से दूरी बनाई? बजट में भी दिखा असर

वहीं बता दें कि सबसे गंभीर स्थिति जो है वो होमुर्जगंज प्रांत से सामने आई हैं। यहां दो बड़े विस्फोट हुए हैं। जिनके बाद कई इमारतें जमीनदोज हो गई है। मलबे में दबने से कई लोगों की मौतों की खबर सामने आ रही है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार यहां पर जारी है। धमाकों के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ आ गई है। एक खबर यह भी फैलाई गई है कि आईआरजीसी नेवी के कमांडर एडमिरल अली रेट को जो निशाना बनाया गया है यहां पर लेकिन ईरानी मीडिया ने इन खबरों से पूरी तरह से इंकार कर दिया है। इन खबरों को खारिज कर दिया है। इन धमाकों को इसलिए भी बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल यानी कि 26 अप्रैल 2025 को इसी इलाके के शाहिद रजाई पोर्ट पर इतिहास का सबसे भीषण विस्फोट हुआ था।  उस वक्त कंटेनरों में रखे गए सोडियम पर मिसाइलें फ्यूल की वजह से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी और 1200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Iran से नहीं...बजट से ठीक पहले ट्रंप ने भारत को लेकर अब क्या नया बड़ा दावा कर दिया?

बंदर अब्बास ईरान के लिए तेल और व्यापार के लिए हाथ से सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। राहत की बात आपको यह बता दें कि इन धमाकों का असर मुख्य जो ऑयल रिफाइनरी या फिर कहें कि पाइपलाइंस जो हैं उस पर नहीं पड़ा है। हालांकि पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इन धमाकों के बाद पूरे ईरान में दहशत बढ़ चुकी है क्योंकि अमेरिका पहले से ही ईरान को चारों तरफ से घेर चुका है। समुद्र में भारी अमेरिकी सैन्य तैनाती की खबरें लगातार सामने आ रही है और इसी वजह से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं इस घटना के पीछे इजराइल और अमेरिका तो नहीं कहीं इजराइल की सेना यहां पर घुस तो नहीं गई लेकिन एक अमेरिकी अधिकारी ने यह साफ कह दिया है कि यह विस्फोट अमेरिकी सेना ने किसी कारवाही से जुड़ा नहीं था वहीं इजराइली अधिकारी ने भी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इंकार कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़