जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, 5 घायल

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2019

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में डिप्टी कमिश्नर की इमारत के बाहर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा एक ग्रेनेड फेंके जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। ग्रेनेड हमले में पांच घायलों में से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तलाशी अभियान चल रहा है। जम्मू और कश्मीर के धारा 370 के विशेष दर्जे को समाप्त करने के बाद से कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर यह दूसरा हमला है।

28 सितंबर को, आतंकवादियों ने शहर श्रीनगर में सीआरपीएफ कर्मियों पर ग्रेनेड फेंका था। हालांकि, वे लक्ष्य से चूक गए थे। सीआरपीएफ की 38 बटालियन के जवानों को नवादा कदल इलाके में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में जनजीवन प्रभावित, सुबह कुछ दुकानें खुलीं

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक